बुलंदशहर :- भाजपा सरकार के भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त तेवर को देखते हुए भू-माफिया लोग भागते नज़र आ रहे है। वहीं बुलंदशहर नगर पालिका प्रशाशन इस मामले में फेल होता नजर आ रहा है जिससे समाज मे सरकार द्वारा की जा रही कार्यवाहियों का मज़ाक बनकर रह गया है और भू-माफियाओं के हौसले बुलंद होते नज़र आ रहे हैं। ऐसा एक मामला बुलंदशहर के अनूपशहर अड्डे के सामने आनंद विहार वार्ड न० 6 अल्फतः मस्जिद के पास पार्क की जगह पर दबंग स्क्रेप कारोबारियों ने अस्थायी कब्जा कर रखा है। जबकि कुछ दिन पूर्व ही नगर पालिका ने इसके लिए ई- टेंडर निकाला है। ऐसे में किस प्रकार वहाँ के निवासियों को इस सुविधा का लाभ मिल पायेगा। ऐसा देखते हुए लग रहा है कि नगर पालिका भाजपा सरकार के आदेशों व उपलब्धियों को जमीनी स्तर पर लाने में फेल होती नजर आ रही है।
जब इस सम्बंध में नगर पालिका वार्ड 6 के सभासद पप्पन से जानकारी की गयी तो उन्होंने जानकारी देने से मना कर दिया व सरकारी भूमि को प्राइवेट भूमि बताया गया ।
इस सम्बंध में नगर पालिका ई०ओ से जानकारी लेने वहाँ पहुँचे तो पता चला कि ई०ओ महोदय अवकाश पर हैं।
आखिर नगर पालिका की जगह भाजपा सरकार के भू-माफियाओं पर सख्त होते हुए भी क्यों नही करा सकी अपनी ही भूमि खाली सोचने का विषय ?
क्या अब भी पार्क की जगह पर रहेगा दबंगो का कब्जा ?