बुलन्दशहर मण्डलायुक्त श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम ने अपराहन में औचक रूप से जिला महिला एवं जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुये स्वास्थ्य सेवाओं को परखते हुये प्रत्येक गरीब को समय पर उपचार प्रदान किये जाने के निर्देष संबंधित अस्पताल के अधिकारियों को दिये। महिला चिकित्सालय की नवीन मैटरनिटी विंग में स्थापित आयुश्मान भारत योजना के अन्तर्गत कार्ड धारकों का किये गये उपचार के संबंध में पूर्ण जानकारी हासिल की। इस योजना के अन्तर्गत 4960 कार्ड निर्गत किये जाने की जानकारी सी0एम0ओ0 द्वारा उपलब्ध करायी गयी।आयुक्त द्वारा एस0एन0सी0यू0 वार्ड में भर्ती बच्चों का किये जा रहे उपचार का भी मौके पर निरीक्षण किया इस वार्ड में ऐसे नवजात शिषुओं को भर्ती किया जाता है जिनका वजन मानक से कम पाया जाता है और वह दूध भी नहीं पी पाते है। वार्ड में 8 बच्चे भर्ती पाये गये उन्होंने पी0एन0सी0 वार्ड का निरीक्षण करते हुये प्रसूताओं से वार्ता करते हुये अस्पताल द्वारा उन्हें दिये जा रहे उपचार एवं खान-पान तथा दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी हासिल की। उन्होंने नवजात बच्चो को जारी स्वास्थ्य कार्ड में अंकित उपचार एवं टीकाकरण की जानकारी हासिल की। सर्जीकल वार्ड का निरीक्षण करते हुये भर्ती प्रसूताओं से अस्पताल द्वारा दिये जाने वाले खाने के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। महिला चिकित्सालय में सफाई तथा अन्य व्यवस्थाये सही पायी गयी। जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुये वार्ड में भर्ती मरीजों से वार्ता भी की आयुक्त श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम ने बीमारी के संबंध मरीजों से जानकारी हासिल की और अस्पताल द्वारा किये जा रहे उपचार के अन्तर्गत समय पर दवा एवं मीनू के अनुसार खाने की उपलब्धता की भी जानकारी ली। जिला अस्पताल में पोशण पुर्नवास केन्द्र (एन0आर0सी0) का निरीक्षण करते हुये भर्ती बच्चों के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल करते हुये उनके उपचार में हुई प्रगति का अवलोकन किया उन्होंने भर्ती बच्चों की माताओं से भी बच्चो को दिये जाने वाले पोशण खाद्य सामग्री के संबंध में जानकारी हासिल करते हुये सी0एम0ओ0 को निर्देषित करते हुये जनपद के अस्पतालों से ऐसे बच्चों को उपचार किये जाने के लिये भर्ती कर सुविधाये उपलब्ध कराने के निर्देष दिये। केन्द्र में 6 बच्चे भर्ती पाये गये। पुराने सी0एम0ओ0 कार्यालय भवन में स्थापित वैक्सीन को सुरक्षित रखे जाने संबंधी कोल्ड चैन की व्यवस्थाओं को गहनता से निरीक्षण करते हुये मानक के अनुसार तापमान सही पाया गया। निरीक्षण के समय आयुक्त के साथ जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार, सी0एम0ओ0 डाॅ0 के0एन0 तिवारी, दोनो सी0एम0एस0 डाॅ0 बीना रानी एवं डाॅ0 रामवीरसिंह सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कुलदीप कुमार सक्सेना