Thursday, October 17, 2019

छतारी पुलिस द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 7 जुआरी किए गिरफ्तार

बुलन्दशहर:-थाना छतारी पुलिस द्वारा क्षेत्र में जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 07 जुआरियों को जंगल कस्बा छतारी स्थित सरफराज पुत्र अकबर के खेत से 3000 रूपये की नकदी मय 52 पत्ते ताश सहित गिरफ्तार किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पता-*
1- मनीष पुत्र गोपाल निवासी छतारी थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर ।2- रिजवान पुत्र मजीद निवासी उपरोक्त।
3- अनवर पुत्र मेहरबान निवासी उपरोक्त।4- मनोज पुत्र हरप्रसाद निवासी उपरोक्त।5- सुनील पुत्र जगदीश निवासी उपरोक्त।6- गंगा सिंह पुत्र चुन्नी सिंह निवासी उपरोक्त।
7- सद्दाम पुत्र इरशाद निवासी उपरोक्त।


अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छतारी पर मुअसं-277/2019 धारा 13 जुआ अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तो को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।