बुलंदशहर। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर जिले में भी शुरू हो गया है। देर रात्रि आसपास के जिले में बारिश और ओलावृष्टि होने के बाद और सुबह सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी। बृहस्पतिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। वहीं, शाम को बारिश होने जिलेभर में सर्दी का असर शुरू हो गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अब लगातार तापमान गिरने और ठंड बढ़ने की संभावना जताई हैं।
पिछले कई दिन से पहाड़ों में बर्फबारी जारी है। इसका असर जिले में बुधवार शाम से ही दिखने लगा था। हल्के बादल छा गए थे और सर्दी भी बढ़ गई थी। हालांकि मौसम वैज्ञानिक तापमान गिरने के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी। वहीं, जिले को छोड़ आसपास के जनपदों में बुधवार शाम बारिश के साथ ओले पड़ने से सर्दी की शुरुआत हो गई थी। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह के समय से आसमान में बादल छाने के साथ ठंडी हवा भी चली। शाम के समय बारिश होने पर तापमान में गिरावट के साथ कंपकंपी बढ़ गई। इसके चलते कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि बारिश और ठंडी हवा चलने से कंपकंपी बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। साथ ही अब लगातार तापमान गिरेगा।