Monday, November 25, 2019

प्रतियोगिता द्वारा महिला हिंसा के खिलाफ जागरूकता

आज बेटियां फाउंडेशन ने लेफ्टिनेंट डॉ लता कुमार की अध्यक्षता में राजकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा  उन्मूलन दिवस मनाया  संस्था उपाध्यक्ष डॉ क्षमा चौहान ने कहा कि  हम खुद अपनी सोच नहीं बदलेंगे स्वमं को सक्षम नही बनाएंगे तो अत्याचार सहते रहेंगे। हर हिंसा का कारण हम महिलाएं ही हैं हम दुनिया की आधी आबादी हैं तो हमारे साथ भेदभाव क्यों।हमने ही हिंसक संतान को जन्म दिया हम न होते तो ऐसी संतान भी ना होती।हम यदि बच्चों को संस्कार दे तो बच्चे कभी गलत काम नही करेंगे हम महिलाओं का सम्मान करना सिखायेंगे तो समाज मे कभी गंदगी नही फैलेगी अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने कहा कि यह दिवस hear me too का संदेश देता है अपने मन की बात खुलकर बोले अपने अधिकारों का प्रयोग करें तभी स्त्री पुरूष के बीच भेदभाव मिटकर समानता का भाव होगा सामंजस्य होगा कानून सजा दे सकता है पर महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने के लिए हमे हर रोज ऑरेंज डे मनाना होगा। हिंसा का कारण अशिक्षा गरीबी hiv एड्स आदि भी है जिन्हे मिटाना होगा संस्था ने सभी प्रतियोगी की सराहना की व विनर छात्राओं को सर्टिफिकेट व उपहार दिए साथ ही  कॉलेज प्रिंसीपल व सभी टीचर्स का उनके द्वारा दिये सम्मान के लिये धन्यवाद किया