Monday, November 25, 2019

राजा गोपेेश्वर महादेव का बैण्ड बाजों के साथ नगर में भ्रमण

परीक्षितगढ। नगर के राजा गोपेश्वर महादेव का बेैण्ड बाजो के साथ नगर मे भ्रमण कराया गया। इस मोके पर सैकडो श्रदालू मौजूद रहे। 

मंहत राजेशपुरी ने बताया कि उज्जैन मे हर माह महाकाल को नगर भ्रमण कराया जाता है उसी तर्ज पर महाभारत कालीन गोपेश्वर महादेव जो नगर के राजा है तथा भगवान श्रीकृष्ण ने स्वमं शिवलिंग की स्थापना की थी उनका पहली बार नगर की सुख शान्ति के लिए पालकी मे बैठाकर भ्रमण कराया गया है। 

इस मौके पर दो बैण्ड जहंा धार्मिक धुन गा रहे थे वही युवा भी गुलाल उडा रहे थे पूरा माहौल भक्तिमय हो रहा था। यात्रा पूरे नगर मे निकाली गई। इस मौके पर सचिन त्यागी, गुल्लू प्रधान, अर्जुन त्यागी, विक्की त्यागी, सुदेश गुर्जर, सोनू त्यागी सभासद गोलू त्यागी, रामगोपाल त्यागी, राहुल शर्मा, विष्णुअवतार रूहेला सहित अनेक लोग मौजूद थे।