Tuesday, November 5, 2019

समाजवादियों पर लगे फर्जी मुकदमे वापस कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल

 


हरदोई : लगातार समाजवादियों पर  लगाए जा रहे झूठे मुकदमें व उत्पीड़न को लेकर आज समाजवादी पार्टी हरदोई के निवर्तमान जिला अध्यक्ष शराफत अली व पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव पम्मू की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला।


प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व प्रत्याशी सुभाष पाल, पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी, सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह वीरू, सपा छात्रसभा के नि0 राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह, यूथ ब्रिगेड नि0 जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पिछले कुछ दिनों में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। सभी ने मांग की कि जांच कराकर सपा नेताओं पर लगे फर्जी मुकदमे निरस्त किए जाएं।


प्रेस वार्ता में निवर्तमान जिला अध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि सपा पूर्व प्रदेश सचिव संजय कश्यप के ऊपर थाना शहर कोतवाली में एक गरीब को न्याय दिलाने को लेकर हुई थाना प्रभारी से बात को लेकर प्रमुख धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जोकि बेबुनियाद व निराधार है। इसकी जांच करा ली जाए।
   वहीं दूसरी घटना थाना अरवल क्षेत्र के ग्राम लालपुर गांव की है वहां पर रामपाल की हत्या कर दी गई। जिसका मुख्य आरोपी परशुराम राजपूत है जिसको पुलिस द्वारा f.i.r. में शामिल भी नहीं किया गया। जिसमें सपा के निवर्तमान जिला महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह यादव वीरे व उनके दोनों पुत्रों सहित कई अन्य समाजवादी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया जबकि वीरेंद्र सिंह यादव वीरे एवं उनके पुत्र यहां मौजूद भी नहीं थे। वह घटना के समय सभी लोग लखनऊ में थे।
तीसरी घटना ग्राम सवायजपुर में समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष मुन्ना त्रिपाठी पुत्र रामनरेश त्रिपाठी के पूरे परिवार के ऊपर फर्जी मुकदमा वहां के विधायक के दबाव में दर्ज किया गया। उक्त तीनों प्रकरणों में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगा कर परेशान किया जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान नि0 राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह, रामज्ञान गुप्ता, नि0 जिला उपाध्यक्ष अजय पाल, प्रशान्त मिश्रा, अमित सिंह मीतू, नीरज अवस्थी, परिवेश श्रीवास्तव, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।


 निशांत शुक्ला रिपोर्ट