Wednesday, November 27, 2019

सपा नेता संग सात फेरे लेंगी कांग्रेस की नेता

नोएडा। कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी  पाठक सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल  यादव ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। सियासी गलियारों में यह रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है।


नोएडा के नवादा गांव के निवासी अनिल यादव का पिछले साल अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। अब वह पंखुड़ी के साथ एक दिसंबर को दिल्ली कैंट स्थित वसुंधरा वाटिका में सात फेरे लेंगे। यह दोनों का प्रेम विवाह है जिसमें परिवार की रजामंदी है। इन चर्चाओं की पुष्टि करते हुए अनिल यादव ने कहा कि दोनों परिवारों में तैयारियां चल रही हैं।


छात्र जीवन से राजनीति में आने वाली पंखुड़ी पाठक ने 2010 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। सपा ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। वर्तमान में वह कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट हैं।