प्रेस विज्ञप्ति
बुलन्दशहर (सू0वि0), 30 दिसम्बर 2019
कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला प्रदर्शनी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में वर्ष 2020 में आयोजित होने वाली 138वीं जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में जिला प्रदर्शनी समिति की बैठक में प्रदर्शनी 2020 का आयोजन 05 मार्च एवं 07 मार्च के मध्य किये जाने पर सहमति व्यक्त की गई। जिलाधिकारी ने उपस्थित सदस्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में सक्रिय एवं रूचि लेने वाले जनता के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को सदस्य के रूप में नामित किया जाये और प्रदर्शनी के आयोजन में उन्हें विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां सौंपी जाये। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी को भव्य रूप प्रदान किये जाने के लिए आकर्षक कार्यक्रम आयोजित कराये जाये। उन्हांेने कहा कि जनपद की इस ऐतिहासिक प्रदर्शनी में सर्वप्रथम सफाई की व्यवस्था उच्च स्तर की सुनिश्चित की जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि प्रदर्शनी में स्थापित किये जाने वाली दुकानों को प्लान के तहत स्थापित किया जाये। उन्होंने कहा कि एक प्रकार के सामान की सभी दुकानें एक साथ लगायी जाये। इन दुकानों के मध्य अन्य प्रकार की दुकानें स्थापित न की जाये। प्रदर्शनी मैदान में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोपरि मानते हुए आवश्यक सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाये। सुरक्षा की दृष्टि से प्रदर्शनी के महत्त्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरें लगायें जाये। प्रदर्शनी में समिति के सदस्यों को भी जिम्मेदारी दी जाये। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी जनता की प्रदर्शनी है।
बैठक में आय एवं व्यय विवरण भी प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी के आयोजन के लिए विभिन्न समितियां गठित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए विभिन्न अधिकारियों को समिति में नामित किया गया। निर्माण कार्यो के लिए भी कमेटी गठित की गई। ठेका समिति गठित करते हुए प्रदर्शनी की आय में वृद्धि किये जाने पर विचार विमर्श किया गया। प्रदर्शनी की अस्थाई दुकानों के किराये में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई। बैठक में आजीवन एवं साधारण सदस्यों के शुल्क पर भी विचार विमर्श किया गया। प्रदर्शनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों की वेतन में 5 प्रतिशत वृद्धि किये जाने पर सहमति व्यक्त की गई। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी के पूरे क्षेत्र में निगरानी रखे जाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था हेतु एक उच्च स्तर की समिति के गठन करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद बुलन्दशहर में यह एक ऐतिहासिक प्रदर्शनी है अतः प्रदर्शनी में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जायंे जिससे इस प्रदर्शनी का स्थान प्रदेश में उच्च स्तर पर जाना जाये। बैठक में सीडीओ सुधीर कुमार रूंगटा, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल, अपर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्र सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
---------------------------------------
जिला सूचना अधिकारी, बुलन्दशहर द्वारा जारी