Friday, December 6, 2019

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से महिला की मौत

अलीगढ़ में हॉस्पिटल की लापरवाही से गर्भवती महिला की गई जान, परिजनों ने हॉस्पिटल पर शव रखकर किया जमकर हंगामा। दरअसल थाना हरदुआगंज इलाके के गांव बटी नगला चंगेली निवासी करीब 28 वर्षीय गर्भवती नेहा देवी को परिजनों ने थाना गांधी पार्क इलाके के एटा चुंगी स्थित श्री चित्रगुप्त अस्पताल में 22 नवंबर को भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने उसे जबरन डिस्चार्ज कर दिया। घर जाकर तबीयत बिगड़ी तो पता चला कि नेहा का आधा शरीर नीला पड़ गया है। वापस अस्पताल उपचार हेतु लाए तो डॉक्टर ने इलाज से इंकार कर दिया। तबीयत बिगड़ी तो मेडिकल ले गए। जहां से दिल्ली सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां नेहदेवी की मृत्यु हो गई। परिजनों ने लौटकर महिला के शव को चित्रगुप्त अस्पताल के सामने गेट पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख मौके से अस्पताल का पूरा स्टाफ फरार हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिलहाल परिजनों की तरफ से आई तहरीर के आधार पर पुलिस और प्रशासन जांच में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है अस्पताल स्टाफ द्वारा चढ़ाया गया ब्लड महिला को इन्फेक्शन कर गया था।