Wednesday, December 4, 2019

एम एस इंटर कॉलेज विद्यालय की कक्षा 11 की छात्राओं के मॉडल को पर्यावरण प्रतियोगिता 2019 हेतु मंडल स्तर पर चुना गया

मेरठ मंडल की 43वीं जवाहर लाल नेहरू विज्ञान,गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी वर्ष-2019, जिसका मुख्य विषय "सतत विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी" है, राजकीय कन्या इण्टर कॉलिज,विजय नगर ग़ाज़ियाबाद में दिनांक 2 दिसंबर 2019 से 3 दिसंबर 2019 तक आयोजित की गयी। इस मण्डल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में एमo एसo इण्टर कॉलिज, सिकंदराबाद (बुलन्दशहर) के  जीव विज्ञान प्रवक्ता मौo नईम जी के दिशानिर्देशन में  रसायन विज्ञान प्रवक्ता मौo रिज़वान की सहभागिता व सक्रियता तथा भौतिक विज्ञान प्रवक्ता राजीव द्विवेदी के सहयोग से विद्यालय की कक्षा 11(ब) की छात्राओं के मॉडल को राज्य स्तरीय विज्ञान,गणित एवं पर्यावरण प्रतियोगिता -2019 हेतु मण्डल स्तर पर चुनाव कर लिया गया है।
     विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉo राजकुमार जी ने सभी छात्र/छात्राओं एवं समस्त स्टॉफ के सहयोग का हार्दिक धन्यवाद एवं बधाई दी तथा इस प्रतियोगिता के अगले चरण में इस मॉडल की सफलता हेतु छात्राओं से हरसंभव भरकस प्रयास करने व सफल होने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।