Thursday, December 26, 2019

कोहरे ने थामी वंदेभारत और राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की रफ्तार

प्रयागराज। इस ठंड में ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। जीपीएस आधारित डिवाइस लगाकर कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार बनाए रखने के सारे दावे फेल साबित हो रहे हैँ। ऊंचा किराया देकर वंदेभारत और राजधानी से सफर करने वाले भी ट्रेनों की सुस्त चाल से परेशान हैं।


प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस के साथ बुधवार को वंदेभारत एक्सप्रेस भी कोहरे का शिकार हो गई। नई दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस क्रमश: तीन व ढाई घंटे विलंब से आईं। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत भी कोहरे में फंस गई। नई दिल्ली से चली वंदेभारत एक्सप्रेस 1.45 घंटे तथा वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 2.05 घंटे देर से इलाहाबाद जंक्शन पहुंची।


इलाहाबाद जंक्शन होकर जाने वाली नई दिल्ली-कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस सात घंटे लेट आई। पश्चिमी यूपी और इलाहाबाद के बीच लाइफलाइन माने जाने वाली संगम एक्सप्रेस मेरठ से इलाहाबाद जंक्शन पहुंचने में 9 घंटे विलंबित हो गई। इसी प्रकार हावड़ा से कालका जाने वाली कालका मेल 4.30 घंटे, आनंद विहार टर्मिनस-रीवां एक्सप्रेस 8.00 घंटे विलंबित रहीं।


विलंब से आने वाली ट्रेनें 
नंबर ट्रेन विलंबित 
12423 कोलकाता राजधानी 7.00 घंटे 
22435 वंदे भारत एक्स 2.05 घंटे 
22436 वंदे भारत एक्स 1.45 घंटे 
12418 प्रयागराज एक्स 3.00 घंटे 
22438 हमसफर एक्स 2.35 घंटे 
14164 संगम एक्स 9.00 घंटे 
12311 कालका मेल 4.30 घंटे
12303 पूर्वा एक्स 1.35 घंटे 
12428 एएनवीटी-रीवां एक्स 8.00 घंटे 
12311 कालका मेल 4.55 घंटे 
20801 मगध एक्स 4.30 घंटे 
18102 मूरी एक्स 4.30 घंटे


घंटों विलंब से चलने वाली ट्रेनों के छूटने का समय बदला 
नंबर ट्रेन समय विलंब 
14163 संगम एक्स 17.45 2.45 घंटे 
22435 वंदे भारत एक्स 15.00 बजे 1.55 घंटे 
12302 राजधानी एक्स 16.55 बजे 2.50 घंटे 
11055 गोदान एक्स 12.40 बजे 1.45 घंटे 
11061 लोतिट-दरभंगा एक्स 12.40 बजे 1.40 घंटे 
12304 पूर्वा एक्स 17.35 बजे 1.00 घंटे 
12322 कोलकाता मेल 21.30 बजे 3.30 घंटे 
12398 महाबोधि एक्स 12.10 बजे 3.20 बजे 
12404 जयपुर-इला एक्स 15.20 बजे 4.00 घंटे 
12427 रीवां-एएनवीटी एक्स 16.00 बजे 3.40 घंटे