बुलंदशहर राष्ट्रीय चेतन मिशन द्वारा भारत सरकार द्वारा बनाए गए नागरिकता संशोधन बिल कानून को देश हित में महत्वपूर्ण एवं साहसिक बताया। राष्ट्रीय चेतन मिशन संस्था के दर्जनों युवाओं ने केंद्र सरकार का समर्थन व सराहना करते हुए काला आम चौराहा शहीद पार्क पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मिठाई बांटकर सभी ने हर्ष जताया इस मौके पर राष्ट्रीय चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह उपाध्यक्ष शैलेश प्रताप सिंह सबदेश चौधरी आशु पंडित आदि ने सरकार से मांग की है कि जो लोग नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं ऐसे अराजक तत्वों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई न्याय हित में की जानी चाहिए।