*बुलन्दशहर थाना बीबीनगर पर नियुक्त उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह की गोली लगने से मृत्यु हो गयी थी। आज दिनांक 25.04.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन में उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर के अन्तिम दर्शन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी गयी तथा मौके पर उपस्थित अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन में अन्तिम सलामी देने के उपरान्त उनके शरीर को ससम्मान परिजनों के सुपुर्द किया गया।