Thursday, May 14, 2020

भ्रष्टाचार के आरोप में उ0नि0 निलम्बित।

बुलन्दशहर :- आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के संज्ञान में आया कि थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत एक अभियोग में उ0नि0 सुरेन्द्रपाल सिंह (प्रभारी चौकी लाल तालाब) द्वारा अभियुक्त पक्ष से धारा को हटाने के नाम पर उत्कोच लिया गया। उक्त आरोपों की क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा प्राथमिक छानबीन कराने पर आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उ0नि0 सुरेन्द्रपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलबिंत कर दिया गया है। प्रकरण की जाँच अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के सुपुर्द की गयी है।