लखनऊ। प्रदेश में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, आयुष चिकित्सा मंत्री डॉ.धर्म सिंह सैनी, होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान के बाद अब खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में हैं। बलिया के फेफना से विधायक और खेल, युवा कल्याण व पंचायती राज मामलों के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल वह लखनऊ में हैं। उनका शनिवार को सिविल अस्पताल में टेस्ट कराया गया था, जिसका आज रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। फिलहाल वह लखनऊ में अपने आवास पर हैं, उनको संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराने की तैयारी है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डॉ. उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। अब तो विभागीय अधिकारियों में खलबली मची है।
कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है। जुलाई में ज्यादा मरीज मिलने के एक के बाद एक रिकार्ड टूट रहे हैं। शनिवार को रिकार्ड 1403 नए मरीज मिले। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 42,354 नमूनों की जांच भी की गई। इससे पहले शुक्रवार को 1347 मरीज मिले थे। वहीं इस खतरनाक वायरस के संक्रमण ने शनिवार को 25 और लोगों की जान ले ली। प्रदेश में अब तक कुल 913 लोग कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं। वहीं अब एक्टिव केस बढ़कर 11,490 हो गए हैं और अब तक कुल 22,689 मरीज स्वस्थ हुए चुके हैं। कोरोना से अब तक कुल 35,103 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री चेतन चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को वह इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की जद में आ गए। शुक्रवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल में यूपी के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान की जांच की गई थी। निदेशक डॉ. डीएस नेगी के मुताबिक ट्रूनेट टेस्ट में मंत्री में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक मंत्री चेतन चौहान को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती करा दिया गया। उनके परिवार के लोगों के भी टेस्ट कराए जाएंगे। वहीं, समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, विधानमंडल दल के नेता राम गोविंद चौधरी के बाद अब एमएलसी सुनील सिंह साजन कोरोना वायरस के संक्रमण में हैं।
- # lucknow-city-common-man-issues
- # news
- # state
- # COVID-19 in UP
- # CoronaVirus in UP
- # CoronaVirus Positive in UP
- # CO Posted in Hardoi Died
- # CO Nagesh Mishra
- # SGPGI Lucknow
- # Meerut
- # Varanasi
- # UP CommonmanIssue
- # Lucknow
- # UP News
- # कोरोना वायरस
- # कोरोना संक्रमण
- # कोरोना पॉजिटिव
- # पुलिस क्षेत्राधिकारी की कोरोना संक्रमण से मौत
- # News
- # National News
- # Uttar Pradesh news