Wednesday, January 13, 2021

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शिकारपुर परिसर संचालित मक्का क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण



बुलन्दशहर (सू0वि0)खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा मण्डी समिति शिकारपुर परिसर में संचालित मक्का क्रय केन्द्र का जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने औचक रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए क्रय केन्द्र पर किसानों से मक्का क्रय के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मौके पर उपस्थित मिले किसानों से मक्का खरीद के संबंध में जानकारी लिये जाने पर कतिपय किसानों द्वारा मक्का क्रय केन्द्र पर आड़तियों द्वारा किसानों के नाम पर पंजीकरण कराते हुए मक्का तोल कराये जाने की शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी ने क्रय पंजिका का अवलोकन करते हुए पंजिका में दर्ज किसानों के दूरभाष पर सम्पर्क करते हुए वास्तविकता की जांच की। साथ ही किसानों द्वारा की गई शिकायत की जांच हेतु डिप्टी आरएमओ को मक्का क्रय केन्द्र पर अभी तक किसानों से क्रय की गई मक्का की जांच के लिए संबंधित किसानों के आधार कार्ड, खतौनी आदि संबंधित प्रपत्रों की जांच कर 2 दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। तहसीलदार शिकारपुर को निर्देश दिये गये कि संबंधित किसानों की खतौनी से जमीन की जांच भी की जायें कि वास्तविक रूप में किसान द्वारा मक्का बेची गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी संज्ञान में आती है तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। क्रय केन्द्र पर पंजिका का अवलोकन करते हुए कुल खरीद तथा मक्का क्रय के उपरान्त किसानों के भुगतान की स्थिति के संबंध में भी जानकारी हासिल की गई। केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये गये कि शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर मक्का क्रय की जाये। प्रतिदिन मक्का विक्रय हेतु आने वाले किसानों के संबंध में रजिस्टर में पूर्ण जानकारी अंकित करते हुए टोकन जारी किये जायें जिससे किसान तय समय पर क्रमवार आकर अपनी मक्का विक्रय कर सकंे। केन्द्र प्रभारी द्वारा मक्का क्रय का लक्ष्य पूर्ण होने के संबंध में जानकारी दिये जाने पर जिलाधिकारी ने डिप्टी एआरएमओ को निर्देश दिये कि यदि जनपद में अन्य क्रय केन्द्रों पर मक्का खरीद का लक्ष्य शेष है तो शिकारपुर क्रय केन्द्र को हस्तान्तरित करते हुए किसानों की मक्का नियमानुसार क्रय करायी जाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शिकारपुर वेदप्रिय आर्य, तहसीलदार नीरज द्विवेदी।