Tuesday, January 12, 2021

माननीय राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर की खुर्जा तहसील पहुंची

 मा0 राज्यपाल महोदया उ0प्र0 ने जनपद की तहसील खुर्जा में ओडीओपी योजना के अंतर्गत खुर्जा की नीलकंठ डेकोरेटर, मिनहास पॉटरी एवं मार्क इंडस्ट्रीज का आज स्थलीय निरीक्षण करते हुए पॉटरी उद्योगों के निर्मित पॉटरी उत्पादों के संबंध में जानकारी हासिल की। पॉटरी उद्योगों में निर्मित किये जा रहे पॉटरी उत्पादों के संबंध में प्रबंधकों द्वारा उत्पादों की प्रोसेसिंग की विस्तृत जानकारी मा0 राज्यपाल महोदया को दी गई।