Wednesday, January 13, 2021

किसानों को सिखाए आय दोगुनी करने के गुण



 राजीव कुमार शर्मा की रिपोर्ट

                                 उत्तर प्रदेश सरकार के महत्व पूर्ण कार्यक्रम किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत राजकीय कृषि विधालय परिसर बुलंदशहर पर कृषि विभाग के तत्वावधान में विकास खण्ड स्तरीय किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया जहाँ पर किसानों को किसान सम्मान निधि की सम्पूर्ण रूप से जानकारी दी गई और किसानों को पराली और गन्ने की पाती को जलाने से होने वाले  नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ घनश्याम वर्मा ने किसानो को किसान एवं कृषि विज्ञान केन्द्र से आये कृषि  वैज्ञानिक डॉ रेशु सिंह ने रबी फसल मे तकनीकी प्रबंधन के बारे मे जानकारी दी तथा जैविक खेती के विषय मे विस्तार से बताया एवं राकेश कौशिक ने फसल मे लगने वाले कीट एवं रोग के नियंत्रण के बारे मे विस्तार से बताया एवं रामगोपाल वर्मा ने मृदा परीक्षण के बारे मे जानकारी दी एवं सरसों एवं गन्ने की फसल के बारे मे विस्तार से जानकारी दी वहीं नरेश पाल सहायक विकास अधिकारी कृषि ने विभाग की योजनाओ की जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन उदय प्रकाश शर्मा सहायक विकास अधिकारी(कृषि रक्षा) ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता  संजय गुर्जर एडवोकेट जिला महामंत्री भाजपा ने की। इस अवसर पर कृषि विभाग के सभी कर्म चारी एवं आस पास के  प्रगति शील किसानो ने भाग लिया,