ज़िलाधिकारी महोदय के विशेष प्रयास से जनपद के तहसील डिबाई के अंतर्गत गंगा ग्राम निवाड़ी खादर में ग्राम सभा की भूमि को अवैध क़ब्ज़ामुक्त करके उसपर निर्मित खेल मैदान एवं ओपन जिम तथा गंगा ग्राम रामघाट बांगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामघाट में निर्मित पुस्तकालय, ओपन जिम एवं खेल मैदान का निर्माण कार्य गया , जिसका लोकार्पण आज मा0 परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य (एम0ओ0एस0)/प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने किया। निवाड़ी खादर में खेल के मैदान में वॉलीवाल, फुटबाल, क्रिकेट, रनिंग ट्रैक बनाए गए हैं तथा ओपन जिम में विभिन्न प्रकार की व्यायाम हेतु मशीन स्थापित की गई हैं। इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री द्वारा पौधरोपण भी किया गया।
इसी प्रकार रामघाट बांगर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ओपन जिम में विभिन्न प्रकार की मशीनें स्थापित की गई है। पुस्तकालय में बच्चों की शिक्षा जे लिए विभिन्न प्रकार की पढ़ने योग्य किताबे भी उपलब्ध हैं।
उक्त कार्यक्रमों में मा0 प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेल के मैदान, ओपन जिम एवं पुस्तकालय के उपलब्ध होने पर आसपास के गांव के बच्चों, निवासी लाभ उठाते हुए अपने स्वास्थ्य एवं ज्ञान को बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम, खेलने के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। बच्चों को भी अपनी शिक्षा के साथ ही मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम एवं खेलना आवश्यक हैं। बच्चों द्वारा खेलकूद के माध्यम से विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभाओं से अपने परिवार, जनपद, प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में यदि स्वास्थ्य सही रहेगा तो जीवन में सुख ही सुख होगा। व्यायाम करने से आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक पुस्तकों के लिए बच्चों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पुस्तकालय में आकर पुस्तकों से ज्ञान अर्जित करें। उन्होंने कहा कि पुस्तकों से मित्रता करते हुए बच्चे अपने जीवन मे किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। अभिभावक बच्चों पर ध्यान देते हुए उन्हें सफल बनायें। उन्होंने कहा कि जितने भी महापुरुष हुए हैं उन्होंने अध्ययन के माध्यम से ही स्वाध्याय को प्राप्त किया है।
उन्होंने कहा कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती, इसलिए आसपास के लोग भी पुस्तकालय में आकर अपने ज्ञान को बढाये।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि की धनराशि से गंगा ग्राम में ओपन जिम, खेल का मैदान एवं पुस्तकालय विकसित किया गया है जिसका लाभ आसपास के ग्रामीणों को मिलेगा। जनपद में गंगा ग्रामों में ग्राम सभा की भूमि पर इसी प्रकार से खेल के मैदान, ओपन जिम विकसित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में बच्चों के लिए वॉलीवाल, फुटबॉल, क्रिकेट, रनिंग ट्रेक एवं स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने हेतु विभिन्न प्रकार की मशीनें ओपन जिम में स्थापित करायी गई हैं। उन्होंने कहा कि ओपन जिम में मशीनों के मेंटिनेंस के लिए गांव में समिति का गठन करते हुए कोई भी सेवा शुल्क निर्धारित किया जाए। साथ ही रजिस्टर बनाते हुए प्राप्त धनराशि के सापेक्ष मशीनों के मेंटीनेंस में व्यय धनराशि का पूर्ण विवरण अंकित किया जाए। उन्होंने कहा कि हमें खेल के मैदान एवं ओपन जिम को अपनी धरोहर समझकर ही देखभाल करनी है जिससे आप सभी लंबे समय तक लाभ उठा सके। इसी प्रकार से बच्चों के ज्ञान के लिए पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध हैं। आगे भी बच्चों के ज्ञान के लिए ज्ञानवर्धक पुस्तकों को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि पुस्तकालय में बच्चों को पढ़ाई हेतु पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए। यदि कोई बच्चा पुस्तक घर ले जाता हैं तो उसके लिए जारी रजिस्टर में पूर्ण जानकारी अंकित कर पुस्तक इशू की जाए। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डीडीओ एस0पी0 मिश्र, उप जिलाधिकारी डिबाई
मोनिका सिंह, तहसीलदार डिबाई, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।