Saturday, May 15, 2021

बुखार को मात देने को बढ़ी पानी वाले फलों की मांग

 


बुलंदशहर जे पी गुप्ता। बुगरासी में गला तर रहे और शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए लोग पानी वाले फलों का जमकर सेवन कर रहे हैं। घरों में भी अब घड़े के पानी का जमकर प्रयोग हो रहा है। बुखार का प्रकोप अब कम होने लगा है। चिि | कत्सक गर्मी व बुखार के चलते शरीर में पानी की पूर्ति रखने की सलाह दे रहे हैं। लोग पानी की पूर्ति के लिए। समय-समय पर पानी पी रहे हैं। लॉकडाउन के चलते अधिकांश समय वाहन बंद रहते हैं जिससे वातावरण में प्रदूषण भी काफी कम है। पानी के लिए लोग फ्रिज के स्थान पर घड़े के पानी का प्रयोग कर रहे हैं। चिकित्सक भी कूलर, एसी नहीं चलाने सहित फ्रिज के पानी को नहीं पीने की सलाह दे रहे हैं। घड़े के पानी के साथ पानी की पूर्ति के लिए पानी वाले फलों का जमकर प्रयोग किया जा रहा है। | इसके लिए तरबूजा, खरबूजा, खीरा आदि जमकर खाया जा रहा है। रेट भी सस्ते होने के कारण सभी सामान आम आदमी की पहुंच के अंदर हैं।