बुलंदशहर :- अखिल भारतीय अहेरिया, बहेलिया समाज कल्याण सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अहेरिया जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष अजय कुमार अहेरिया ने अपने पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन कलक्ट्रेट में दिया है। जिसमें कहा गया है कि अहेरिया जाति आर्थिक रूप से काफी पिछड़ी हुई है। टोकरी बुनाई कर अहेरिया जाति के लोग अपना जीवन यापन करते हैं। उन्होंने कहा कि अहेरिया जाति के लोगों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं, जिससे समाज के लोगों में खासा आक्रोश है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अहेरिया जातिे लोगों की समस्याओं को दूर किया जाए। उन्हें जाति प्रमाण पत्र दिए जाएं, जिससे युवाओं को स्कॉलरशिप मिल सके और सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्राप्त हो सके।