बुलंदशहर से अमन सागर की रिपोर्ट
बुलंदशहर:बुलंदशहर के जिला अस्पताल में तैनात अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ पर पैसे लेकर अल्ट्रासाउंड करने को लेकर लगाए जा रहे आरोप के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित पत्र सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबिका प्रसाद को ज्ञापन सौंपा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कि जिला अस्पताल में अभी कुछ दिन पूर्व भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने डॉ आशीष प्रकाश एवं अन्य स्टाफ पर पैसा लेकर अल्ट्रासाउंड करने की शिकायत एवं प्रदर्शन किया था इसी प्रकरण में करप्शन फ्री इंडिया संगठन आपको अवगत कराना चाहता है कि पिछले लंबे समय से व्यक्तिगत एवं सामाजिकता के आधार पर डॉ आशीष प्रकाश के कार्यों के बारे में एवं संस्था के कार्यकर्ता निजी व्यवहार जानते हैं जो कि हमेशा न्याय एवं व्यवहारिकता के आधार पर मरीजों का अल्ट्रासाउंड करते हुए हमने देखा है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि हम भी अनेकों बार सरकारी अस्पताल के दौरे पर गए और स्वयं भी कई बार अल्ट्रासाउंड कराया। वहां की व्यवस्थाओं को देखकर ऐसा प्रतीत होता कि डॉ आशीष प्रकाश पर लगाए गए आरोप सब गलत हैं। इस प्रकरण में आपने भी डॉ आशीष प्रकाश पर कार्यवाही की लेकिन उसके उपरांत भी यूनियन के कार्यकर्ता बेवजह डॉ आशीष प्रकाश की एवं जिला अस्पताल की छवि को धूमिल करने हेतु धरना दे रहे हैं जो कि ठीक नहीं है। अगर आपको लगता है कि यह मामला संदिग्ध है तो आप स्वतंत्र भाव के साथ पुनः इस प्रकरण की जांच कराएं।
इस दौरान, जगदेव प्रधान ओंकार सिंह गुर्जर दिनेश प्रधान देवेंद्र गुर्जर आलोक नागर प्रदीप लोधी ठाकुर भूपेंद्र सिंह लोकेश भाटी विजेंद्र सिंह धर्मपाल सिंह कंछिद सिंह लोधी ओमवीर सिंह लोधी बबलू जैनर आदि लोग मौजूद रहे।