जेपी गुप्ता
बुलंदशहर :-
आज भारतीय किसान यूनियन भानु प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुड्डू के नेतृत्व में में पांचवें दिन धरना प्रदर्शन जारी है जोकि दिनांक 23 /12/ 2021 को राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में शुरू हुआ था जोकि पूरे उत्तर प्रदेश में चल रहा है जब तक भारतीय किसान यूनियन भानु की प्रमुख मांगे किसान आयोग का गठन ,किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी ,60 साल से ऊपर किसानों को ₹10000 पेंशन इत्यादि 10 मांगे हैं कुलदीप गुड्डू प्रदेश महामंत्री ने कहा जब तक भारतीय किसान यूनियन की मांगे पूरी नहीं होंगी लगातार धरना प्रदर्शन पूरे उत्तर प्रदेश में चलता रहेगा अशोक शर्मा ने कहा सरकार को हमारी मांगे पूरी करनी होंगी अन्यथा भारतीय किसान यूनियन भानु सड़क पर उतर जाएगी इस मौके पर कुलदीप गुड्डू प्रदेश महामंत्री रविंदर कुमार शर्मा एडवोकेट राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार शर्मा मेरठ मंडल प्रभारी चौधरी महेंद्र सिंह राष्ट्रीय महामंत्री मिली चौहान चौधरी गुल समा आदेश कुमार जीतू भैया इंद्रेश ठाकुर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे