Monday, December 27, 2021

जन विश्वास यात्रा के अंतर्गत डिबाई विधानसभा में एक विशाल जनसभा की स्वतंत्र देव सिंह


जेपी  गुप्ता

बुलंदशहर:-


 भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही जन विश्वास यात्रा के अंतर्गत डिबाई विधानसभा में  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह  एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल  ने जन विश्वास यात्रा के अंतर्गत एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा देश के प्रधानमंत्री मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में कश्मीर में अब गोलियों की वर्षा नहीं बल्कि फूलों की वर्षा होती है। उत्तर प्रदेश में बिजली, पानी, घर, गैस भारतीय जनता पार्टी ने की पहुंचाई है। कभी-कभी मोदी एवं योगी जैसे नेता इस देश में पैदा होते हैं। जिन्होंने बाबा केदारनाथ के  काशी के मंदिर का पूर्ण उद्धार किया। जातिवाद परिवारवाद एवं वंशवाद को वोट नहीं मिलनी चाहिए। वोट सिर्फ राष्ट्रवाद के नाम पर ही दो और उत्तर प्रदेश में योगी जी एवं देश में मोदी के हाथों को मजबूत करो।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, संजीव बालियान, डॉ भोला सिंह एवं जिला पंचायत अंतुल तेवतिया ने अपने विचार रखे।*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद सतीश गौतम,चंद्र मोहन सिंह, मंत्री अनिल शर्मा,वीरेंद्र खटीक, संजय शर्मा, अनीता लोधी, विमला सोलंकी, ऊषा सिरोही, देवेंद्र लोधी, प्रशांत वशिष्ठ, अवनीश त्यागी, संजय माहेश्वरी, शंभू सिंह राघव, अजय त्यागी ,संजय चौधरी, नागेंद्र प्रधान ,राजीव बंसल, शरद त्रिवेदी, धर्मेंद्र काली, इंद्रमोहन लोधी, राजीव लोधी आदि हजारों की संख्या में प्रमुख कार्यकर्ता रहे।*




*