Monday, December 27, 2021

कांग्रेसियों ने घर-घर जाकर चलाया सदस्यता अभियान मुनीर अकबर

             जेपी गुप्ता   

 बुलंदशहर :-


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू  के निर्देश पर आज 65 बुलन्दशहर विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर  ने अपने साथियों सहित 65 बुलन्दशहर विधानसभा क्षेत्र में घर घर जाकर चलाया सदस्यता अभियान चलाया

 सदस्यता लेने वाले लोगों को संबोधित करते हुए सैय्यद मुनीर अकबर ने कहा कि यूपी में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है उससे उस से घबराकर योगी सरकार ने लखनऊ में मैराथन की परमिशन नहीं दी लेकिन बिना सरकारी बसें लगाए, बिना सरकारी तंत्र लगाए, कल झांसी में 10,000 से अधिक लड़कियां लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन में दौड़ने उतरीं। आज प्रदेश की हर एक लड़की इस नारे के साथ जुड़ाव महसूस कर रही है।

योगी आदित्यनाथ जी लड़कियों की उड़ान और आवाज के इतने ज्यादा विरोधी हैं कि उन्होंने लखनऊ में मैराथन की परमिशन कैंसल कर दी

 इस अवसर पर रहमत अली जिलाअध्यक्ष रा गा पंचायत सगंठन,राममेहर,विनीत कुमार सिंह, सैय्यद मोहतेशिम,चौ कृष्णपाल,यशवीर सिंह, चौधरी मनीष शामिल रहे ।