Wednesday, September 21, 2022

नाले में गिर गत 2 वर्षीय बच्चे की मौत



बुलंदशहर । नगर कोतवाली क्षेत्र की शिकारपुर बाईपास रोड स्थित नाले में दो वर्षीय बच्चा गिर गया। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन बच्चे को खोजने नाले में उतर गए। करीब 40 मिनिट बाद परिजनों को बच्चे का शव नाले में मिला। लोगों में नगर पालिका के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

राधानगर द्वितीय निवासी गजेंद्र सिंह का नाले के बराबर में मकान है। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे गजेंद्र सिंह का दो वर्षीय बेटा भूपेश कुमार घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान भूपेश लड़खड़ाकर नाले में जा गिरा। अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो स्वजन व आसपास के लोग भूपेश को खोजने नाले में उतर गए। काफी मशक्कत पर करीब 40 मिनिट बाद लोगों को भूपेश का शव मिला। स्वजन ने पुलिस को सूचना दे दी है।