Monday, October 3, 2022

पुलिस मुठभेड़ के उपरांत लूट चोरी की घटना कारित करने वाले गिरोह के 4 शातिर सदस्य गिरफ्तार

बुलंदशहर


थाना डिबाई पुलिस एवं देहात एसओजी पुलिस टीम द्वारा अनूपशहर तिराहा कर्णवास में चैकिंग की जा रही थी उसी समय अनूपशहर की तरफ से दो बाइक पर 04 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हे रूकने का इशारा किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गयी तथा बदमाशों द्वारा मोटरसाइकिल पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया तो मोटरसाइकिल फिसल गयी। पुलिस टीम द्वारा घेर घोटकर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। बदमाशों के कब्जे से लूट/चोरी के 12 मोबाइल, अवैध असलहा, कारतूस बरामद हुये है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1. त्रिमोहन पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी ग्राम बदरपुर थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।
2. धर्मेन्द्र पुत्र कल्याण सिंह निवासी बदपुर थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर
3. संदीप पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम नई बस्ती बादीपुर थाना नरोरा जनपद बुलन्दशहर
4. अभिषेक पुत्र चन्द्रपाल निवासी बदरपुर थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर हाल पता कॉलोनी गेट नरौरा
बरामदगी-
1- 12 मोबाइल (अलग-अलग कम्पनी के)
2- 02 तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस
3- 02 चाकू नाजायज
4- मोटरसाइकिल अपाचे बिना नम्बर (सीज)
5- मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस नम्बर UP-13BU-7189 (सीज)

अभियुक्तों से बरामद एक रेडमी मोबाइल को अभियुक्त त्रिमोहन व धर्मेन्द्र द्वारा दिनांक 24.09.2022 को सिंह नर्सिंग होम के पास से एक व्यक्ति से लूटा गया था जिसके सम्बन्ध में थाना डिबाई पर मुअसं- 520/2022 धारा 392 भादवि पंजीकृत है अन्य बरामद मोबाइलों को अभियुक्तगण द्वारा जनपद के अलग-2 थाना क्षेत्र व जनपद अलीगढ़ से लूट/चोरी करने की स्वीकारोक्ति की गयी है जिन्हे ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
अभियुक्त त्रिमोहन का आपराधिक इतिहास-
1. मुअसं-518/22 धारा 379 भादवि थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।
2. मुअसं-520/22 धारा 392 भादवि थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।
3. मुअसं- 534/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।
4. मुअसं- 533/22 धारा 414 भादवि थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।
5. मुअसं- 532/22 धारा 307 भादवि थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।
अभियुक्त धर्मेन्द्र का आपराधिक इतिहास-
1. मुअसं-518/22 धारा 379 भादवि थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।
2. मुअसं-520/22 धारा 392 भादवि थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।
3. मुअसं- 536/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।
4. मुअसं- 533/22 धारा 414 भादवि थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर
5. मुअसं- 532/22 धारा 307 भादवि थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।
अभियुक्त संदीप का आपराधिक इतिहास-
1. मुअसं-537/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।
2. मुअसं- 533/22 धारा 414 भादवि थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर
3. मुअसं- 532/22 धारा 307 भादवि थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।
अभियुक्त अभिषेक का आपराधिक इतिहास-
1. मुअसं-535/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।
2. मुअसं- 533/22 धारा 414 भादवि थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर
3. मुअसं- 532/22 धारा 307 भादवि थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।
पुलिस टीम-
1.अशोक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना डिबाई
2. उ0नि0 राजेन्द्र सिंह, उ0नि0 नदीम अहमद
3. का0 राजेन्द्र कुमार, का0 शेखर कुमार, का0 धर्मेन्द्र, का0 शनि तोमर, का0 सुखवेन्द्र
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की टीम-  
1. है0का0 मुनीष त्यागी, का0 नितिन शर्मा, का0 आकाश कुमार, का0 आकाश नेहरा, का0 ओमप्रकाश
मीडिया सेल बुलंदशहर