बुलंदशहर आज
जनपद में अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 02/03.10.2022 की रात्रि में थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर खुर्जा रोड पर बने एक पुराने खंडहर से 02 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र, कारतूस एवं अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण आदि सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्तों का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-*
1. विक्की पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम प्रांगण थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।
2. नितिन पुत्र इंद्राज निवासी ग्राम प्रांगण थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तगण दिनांक 02.10.2022 को ग्राम प्रांगण में हुए झगडे में भी वांछित हैं। जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्रबाद पर मुअसं-891/22 धारा 147/148/323/308/504/506 भादवि पंजीकृत हैं।
*बरामदगी-*
1- 04 तमंचे 315 बोर
2- 03 तमंचे 12 बोर, 03 जिन्दा कारतूस
3- 01 अर्द्धनिर्मित तमंचा
4- *अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण-* 02 प्लास, 04 नाल के टुकड़े, 01 हथोड़ी, 02 सन्डासी, 02 चाबी, 01 पेचकस, 01शुम्भी, 01 लोहे का चैनल नुमा टुकड़ा, 01 रेती, 01 ग्लैडर, 02 ब्लेड व लोहे की पत्तियां, 01 बांक आदि।
*अभियुक्त विक्की का आपराधिक इतिहास-*
1. मुअसं- 891/22 धारा 147/148/323/308/504/506 भादवि थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।
2. मुअसं-894/22 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।
*अभियुक्त नितिन का आपराधिक इतिहास-*
1. मुअसं- 891/22 धारा 147/148/323/308/504/506 भादवि थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।
2. मुअसं-894/22 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1. अखिलेश त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राबाद
2.निरीक्षक इमाम जैदी, व0उ0नि0 निशान सिंह
3.उ0नि0 दानिश रजा, उ0नि0 शिवम कुमार
4.है0का0 संजय कुमार ,है0का0 राजन सिंह, का0 हरेन्द्र कुमार, का0 सचिन, का0 शीतल देव, का0 रमन यादव, का0 राहुल त्यागी।