Saturday, December 17, 2022

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत संयोजक चंद्रशेखर -हमारे जीवन का आधार है गो आधारित कृषि

 बुलंदशहर से कुलदीप कुमार सक्सेना की रिपोर्ट


*आज दिनांक 17 दिसंबर 2022 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बुलंदशहर के कार्यालय पर गोसेवा गतिविधि की गो आधारित खेती का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हुआ।*

*प्रांत संयोजक गौ सेवा समिति चंद्रशेखर जी ने बताया कि हम जिस प्रकार अपने घर या छत पर अपने परिवार के लिए फल फूल सब्जियां उगा सकते हैं। ताकि बाजार कि दूषित सब्जी से बचा जा सके। कार्यक्रम में मेरठ प्रांत के 20 जिलों से 35 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन भारत विकास परिषद गौरव बुलंदशहर ने किया।*

*कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता की नाते पदम श्री भारत भूषण त्यागी ने कहा कि प्राकृतिक गौ आधारित कृषि हमारे जीवन का प्राचीन काल से आहार रही है। जिस कारण भारत सदैव धनधान्य से पूर्ण रहा है। किंतु श्वेत क्रांति व हरित क्रांति ने देश की खेती के प्रकार को बदलने का काम किया। जिसका हमें तत्कालीन लाभ मिला पर आज गंभीर परिणाम देखने को मिल रहे हैं। हमारी भूमि बंजर हो रही है तथा अनाज सब्जियां रासायनिक के अंधाधुन उपयोग से जहरीली हो गई है। धीरे-धीरे लोग प्राकृतिक खेती की ओर लौट रहे हैं।*

*मुख्य शिक्षक मोहर सिंह ने बताया कि गाय के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती क्योंकि गाय संस्कृति और प्रकृति दोनों है। रासायनिक कृषि को छोड़ हमें अपनी भूमि को उपजाऊ बनाना है और सिंह  ने विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक जीवा, अमृत धन, जीवामृत खाद, बनाने के गुण सिखाए।*