Thursday, October 12, 2023

पराली जलाने वाले व्यक्ति को पहुंचाया हवालात 5000 जुर्माना बसूला

 बुलंदशहर से कुलदीप कुमार सक्सेना की रिपोर्ट

बुलंदशहर दुर्गेश पुत्र अमर सिंह निवासी मुरसाना ब्लॉक लखावटी तहसील सदर बुलंदशहर द्वारा पराली जलाने की सूचना पर तत्काल कृषि विभाग के अधिकारी राहुल तेवतिया


और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आग को  बुझवाया गया। राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा पुलिस की मदद से दुर्गेश को गिरफ्तार कर हवालात भिजवाया गया और उसे ₹5000 जुर्माना वसूल किया गया। गांव में पुन:जागरूकता और सचेत करने हेतु मुनादी कराई गई कि कोई भी व्यक्ति कूडड़ा करकट अथवा पराली न जलाए अन्यथा की स्थिति में जुर्माना भी वसूल किया जाएगा और अन्य विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई गई।