बुलंदशहर से कुलदीप कुमार सक्सेना की रिपोर्ट की
बुलंदशहर आज/ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विगत 06 वर्षो में विभिन्न क्षेत्रों में किये गये उत्कृष्ट कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र लाभार्थियों तक शत प्रतिशत रूप से लाभ पहुंचाये जाने के लिए किये गये कार्या के के संबंध में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाये जाने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 द्वारा ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की एक प्रदर्शनी काला आम स्थित गांधी पार्क में लगाई गई है। प्रदर्शनी का आयोजन 10 से 12 अक्टूबर 2023 तक किया जायेगा जिसमें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं किये गये कार्यो के बारे में प्रदर्शित किया गया है। आज जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यो के संबंध में प्रदर्शित किये गये बोर्ड का अवलोकन भी किया। निर्देशित किया गया कि प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये जिससे आमजन के द्वारा प्रदर्शनी में आकर सरकार की संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक होकर उसका लाभ प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनपद में भी ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों एवं कार्याे के संबंध में भी प्रदर्शनी में लोगों को जानकारी दी जाये। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान लोगों के कल्याण के लिए किये गये कार्यो, प्रदेश की उन्नति के लिए किये गये विकास कार्यो के बारे में इस प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। उत्तर प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर देश में है, उत्तर प्रदेश के द्वारा नित नए आयाम को छूते हुए देश की प्रगति में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। जनपद के नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि इस 03 दिवसीय प्रदर्शनी में आकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी लेकर उनका लाभ उठायें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 विवेक कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश उपस्थित रहे।
जिला सूचना कार्यालय बुलन्दशहर द्वारा प्रसारित।