Wednesday, January 31, 2024

भारत कोई धर्मशाला नहीं है, सीएए लागू होना चाहिए,

 एमएस बिट्टा ने किए बालाजी महाराज के दर्शन, मीडिया से बोले, भारत कोई धर्मशाला नहीं है, सीएए लागू होना चाहिए, अयोध्या के बाद देश वासियों का अगला इंतजार काशी और मथुरा है, लोगों आशाएं जल्द पूरी होगी

राजेंद्र राजपूत मेहंदीपुर बालाजी:

ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट (आतंकवाद विरोधी मोर्चा) के अध्यक्ष एमएस बिट्टा बुधवार को दोपहर दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना की। बालाजी महाराज के दर्शनों के बाद एमएस बिट्टा ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति देश हित के लिए काम करे समाज और धर्म के लोगों को उसका साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा- जिन लोगों के कारण हजारों वर्षों तक राम लला का अपमान होता रहा, इतिहास में आने वाली नई पीढ़ी कभी उन लोगों को माफ नहीं करेगी। अयोध्या के बाद अब देश वासियों का अगला इंतजार काशी और मथुरा है। यहां भी भगवान राम जल्द ही सुनेंगे और हजारों लोगों की आशाएं जल्द ही पूरी होगी। 

भारत कोई धर्मशाला नहीं है, लेकिन सीएए लागू होना चाहिए

इस दौरान उन्होंने सीएए लागू करने के सवाल पर कहा कि सीएए बिल्कुल लागू होना चाहिए। अब तो हर काम राष्ट्र हित के लिए होगा। हिंदुस्तान कोई धर्मशाला नहीं है, जहां कोई भी पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अन्य देशों से आ जाए, और हिंदुस्तान को धर्मशाला बना ले। हिंदुस्तान को धर्मशाला बनाने के वक्त अब गुजर गए है। हिंदुस्तान में रहने वाला व्यक्ति चाहे वह हिंदू है, सिक्ख है, ईसाई है, मुसलमान है, भारत उसका हक है। लेकिन अगर कोई बाहर से आकर भारत में रहेगा, तो हिंदुस्तान को धर्मशाला नहीं बनने दिया जाएगा। सीएए लागू होगा, और हो चुका है। भारत को मजबूत करने के लिए हमें इस कानून को हर हालत में मानना होगा। 

पहले भारत सोने की चिड़िया था, लेकिन आज भारत सोने का शेर है

एमएस बिट्टा ने आगे कहा- आज विश्व के अंदर भारत एक शक्ति बन चुका है। कई वर्षों पहले भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। तभी अंग्रेज यहां आए थे। लेकिन आज भारत को सोने का शेर कहा जाता है। देश में सीएए जल्द लागू होना चाहिए, और जो राजनीतिक पार्टियां इसका विरोध करती है। इसका मतलब है की वो भारत माता के साथ गद्दारी कर रही है। इसलिए भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। 

देश के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पूरा देश आवाज उठाए


न्होंने कहा- देश में जो काम गलत हो उस समाज को आगे आकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करवानी चाहिए। देश के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पूरा देश मिलकर आवाज उठाए। राम मंदिर निर्माण का एक भी मुसलमान भाई ने विरोध नहीं किया। मुस्लिम भाइयों ने राम मंदिर निर्माण पर कहा ये सही हुआ है। इस तरीके से सभी मजहब के लोगों को जो गलत है, उसके लिए आवाज उठानी चाहिए। मीडिया से रूबरू होने से पहले बिट्टा का बालाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मानपुर पुलिस उपाधीक्षक दीपक मीना, बालाजी थाना प्रभारी बुद्धिप्रकाश, एएसआई शीशराम आर्य, जितेंद्र चौधरी, दिलीप सिंह, डॉक्टर नवनीत बढाया सहित बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी और स्थानीय पुलिसकर्मी मौजूद रहे।