राजेंद्र राजपूत मेहंदीपुर बालाजी
भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के जल्द ही दौसा जिले में आने की संभावना है। ऐसे में राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का दौसा जिले में संभावित दौरा है। लेकिन अभी तक इसके लिए टाइम फिक्स नहीं हुआ है। एक-दो दिन में टाइम फिक्स होने की संभावना है। दौसा जिले के दौरे के दौरान राष्ट्रपति विश्व विख्यात धाम मेहंदीपुर बालाजी भी आ सकती है। फिलहाल संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रपति 14 फरवरी को सिद्धपीठ बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए मेहंदीपुर बालाजी आ सकती है। इस दौरान उनका बालाजी महाराज के दर्शनों के साथ आरती में शामिल होने का भी कार्यक्रम है। बता दें कि, फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जयपुर मे रोड़ शो किया गया था। जिससे प्रदेश के सांस्कृतिक पर्यटन को लाभ मिलने की उम्मीद है। उसी तरह राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को भी लाभ हो
गा।